Skip to main content

U19 विश्वकप 2018 : भारतीय तेज गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार से सबको किया हैरान

U19 World Cup 2018: लक्ष्य का पीछा उतरी ऑस्ट्रेलिआई टीम की शुरुआत अच्छी रही। 50 रन के स्कोर तक टीम कोई विकेट नहीं गंवाया। मगर भारत के उभरते हुए गेंदबाज कमलेश नागरकोटी की रफ्तार के सामने टीम के विकेट पतन की शुरुआत हो गई।

अंडर -19 वर्ल्ड कप में खेल रहे 18 वर्षीय भारतीय गेंदबाज कमलेश नागरकोटी ने अपनी गति से सबको चौंका दिया है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा मैच में उन्होंने 146 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है। वह लगातार 140 किमी की रफ्तार से गेंद डाल रहे हैं। उनके गेंदबाजी आक्रमण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मैच में तीन विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने सात ओवर में महज 29 रन दिए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने ही टीम के लिए पहला विकेट लिया और जीत की दिशा में बढ़ रही ऑस्ट्रलियाई टीम के रनों पर अंकुश लगाया। इससे पहले पिछले अंडर -19 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के युवा गेंदबाज अलजेरी जोसेफ ने 147 किमी प्रति घंटे की औसत से गेंद डालकर सबका ध्यान खींचा था।

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विरोधी आस्ट्रेलियाई टीम के सामने  328 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा था। टीम के ऊपरी क्रम के सभी बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। कप्तान पृथ्वी शॉ ने 94 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मंजोत कालरा ने भी 86 रन बनाए। वहीं सुभम गिल ने महज 54 गेंदों में 63 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर सबको चौंका दिया। इस दौरन उन्होंने गगनचुंबी छक्का भी लगाया।
वहीं लक्ष्य का पीछा उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की

शुरुआत अच्छी रही। 50 रन के स्कोर तक टीम कोई विकेट नहीं गंवाया। मगर भारत के उभरते हुए गेंदबाज कमलेश नागरकोटी की रफ्तार के सामने टीम के विकेट पतन की शुरुआत हो गई। और पूरी टीम 228 रने पर ढेर हो गई।


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

रस- सामान्य परिचय

रस (काव्य शास्त्र) श्रव्य काव्य के पठन अथवा श्रवण एवं दृश्य काव्य के दर्शन तथा श्रवण में जो अलौकिक आनन्द प्राप्त होता है, वही काव्य में  रस  कहलाता है। रस से जिस भाव की अनुभू...

हिंदी छंद परिचय

छंद छन्द   संस्कृत  वांग्मय में सामान्यतः  लय  को बताने के लिये प्रयोग किया गया है। [1]  विशिष्ट अर्थों में छन्द कविता या गीत में वर्णों की संख्या और स्थान से सम्बंधित नियमो...

हिन्दी अलंकार परिचय

हिन्दी : अलंकार के भेद अलंकार जो साहित्य को अलंकृत करते हैं। अलंकार संगीत के लिए जिनका अभ्यास किया जाता है अलंकार जो प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं। अलंकार जो शरीर का सौंदर्य बढ़ाने के लिए धारण किए जाते हैं। संस्कृत के अलंकार संप्रदाय के प्रतिष्ठापक आचार्य दण्डी के शब्दों में 'काव्य' शोभाकरान धर्मान अलंकारान प्रचक्षते' - काव्य के शोभाकारक धर्म (गुण) अलंकार कहलाते हैं। हिन्दी के कवि केशवदास एक अलंकारवादी हैं। सामान्यत: कथनीय वस्तु को अच्छे से अच्छे रूप में अभिव्यक्ति देने के विचार से अलंकार प्रयुक्त होते हैं। इनके द्वारा या तो भावों को उत्कर्ष प्रदान किया जाता है या रूप, गुण, तथा क्रिया का अधिक तीव्र अनुभव कराया जाता है। अत: मन का ओज ही अलंकारों का वास्तविक कारण है। रुचिभेद आएँबर और चमत्कारप्रिय व्यक्ति शब्दालंकारों का और भावुक व्यक्ति अर्थालंकारों का प्रयोग करता है। शब्दालंकारों के प्रयोग में पुररुक्ति, प्रयत्नलाघव तथा उच्चारण या ध्वनिसाम्य मुख्य आधारभूत सिद्धांत माने जाते हैं और पुनरुक्ति को ही ...