Skip to main content

मध्यप्रदेश : अपनी मांगों के लिए शिक्षकों ने करवाया मुंडन, महिला शिक्षिकाएं भी शामिल

भोपाल : मध्यप्रदेश में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत शिक्षकों ने शनिवार को एक अनोखा रास्ता अपनाया। राज्य सरकार के विरोध में इन शिक्षकों ने जंबूरी मैदान में सरेआम अपना मुंडन करवाया। मुंडन करवाने में शिक्षिकाएं भी शामिल थी। मुंडन के दौरान जब महिला शिक्षिकाओं ने अपना मुंडन करवाना शुरु किया तो वहां मौजूद कई लोगों की आंखें आसूओं से भर आईं तो कुछ शिक्षक और शिक्षिकाएं गश खाकर गिर गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

मप्र के अध्यापक संघ का कहना है कि सरकार के वादे और नीतियों के विरोध में ये सभी शिक्षक एकजुट हुए हैं। ये सभी शिक्षा विभाग में संविलियन, तबादला बंधनमुक्त नीति, अनुकंपा नियुक्ति, सातवां वेतनमान और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

अध्यापक संघ ने सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद भी उनकी नहीं सुनी गई तो हजारों की संख्या में प्रदेशभर से जंबूरी मैदान पहुंचे टीचर्स ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध के दौरान करीब 120 शिक्षकों ने सरकार के विरोध में मुंडन कराया। अध्यापकों की भीड़ के बीच मुंडन कराने को लेकर होड़ मची रही।

जिन महिला टीचर्स ने मुंडन कराया उनमें से शिल्पी सिवान ने बताया कि भाजपा सरकार की नीतियों को देखते हुए अगले चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे और लोगों से वोट न देने की अपील भी करते हैं।



Comments

Popular posts from this blog

रस- सामान्य परिचय

रस (काव्य शास्त्र) श्रव्य काव्य के पठन अथवा श्रवण एवं दृश्य काव्य के दर्शन तथा श्रवण में जो अलौकिक आनन्द प्राप्त होता है, वही काव्य में  रस  कहलाता है। रस से जिस भाव की अनुभू...

हिंदी छंद परिचय

छंद छन्द   संस्कृत  वांग्मय में सामान्यतः  लय  को बताने के लिये प्रयोग किया गया है। [1]  विशिष्ट अर्थों में छन्द कविता या गीत में वर्णों की संख्या और स्थान से सम्बंधित नियमो...

हिन्दी अलंकार परिचय

हिन्दी : अलंकार के भेद अलंकार जो साहित्य को अलंकृत करते हैं। अलंकार संगीत के लिए जिनका अभ्यास किया जाता है अलंकार जो प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं। अलंकार जो शरीर का सौंदर्य बढ़ाने के लिए धारण किए जाते हैं। संस्कृत के अलंकार संप्रदाय के प्रतिष्ठापक आचार्य दण्डी के शब्दों में 'काव्य' शोभाकरान धर्मान अलंकारान प्रचक्षते' - काव्य के शोभाकारक धर्म (गुण) अलंकार कहलाते हैं। हिन्दी के कवि केशवदास एक अलंकारवादी हैं। सामान्यत: कथनीय वस्तु को अच्छे से अच्छे रूप में अभिव्यक्ति देने के विचार से अलंकार प्रयुक्त होते हैं। इनके द्वारा या तो भावों को उत्कर्ष प्रदान किया जाता है या रूप, गुण, तथा क्रिया का अधिक तीव्र अनुभव कराया जाता है। अत: मन का ओज ही अलंकारों का वास्तविक कारण है। रुचिभेद आएँबर और चमत्कारप्रिय व्यक्ति शब्दालंकारों का और भावुक व्यक्ति अर्थालंकारों का प्रयोग करता है। शब्दालंकारों के प्रयोग में पुररुक्ति, प्रयत्नलाघव तथा उच्चारण या ध्वनिसाम्य मुख्य आधारभूत सिद्धांत माने जाते हैं और पुनरुक्ति को ही ...